पुलिस की तत्परता से बाढ़ में फंसे लोग सुरक्षित बाहर ।

---Advertisement---

 

(संवाददाता मुस्तकीम खान सोनभद्र)

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बारी महेवा के उंचका टोले की मौर्या बस्ती के सत्रह लोग बेलन नदी में आयी बाढ़ मे फंस गए हैं । मौके पर पहुंचे तहसीलदार घोरावल और एस एस आई विनोद कुमार यादव नाव की ब्यवस्था कर सभी लोगों को निकालने के लिए प्रयास मे लगे हुए हैं ।
एस एस आई विनोद कुमार यादव ने बताया कि बारी महेवा के उंचका टोले के लोकपति मौर्य , संदीप मौर्य , सतीश, भगवान दास, राम अनुग्रह, चन्द्रावती, प्रिया, गोलू ,विकास सहित चार परिवार के लोग बेलन नदी के दूसरी तरफ घर बना कर रहते हैं । बीती रात तेज बारिश के चलते बेलन नदी में आयी बाढ़ से चार परिवार के सत्रह लोग पानी से घिर गये हैं । बताया जा रहा है कि अभी घर में बाढ़ का पानी नहीं घुसा है लेकिन चारों तरफ से बाढ का पानी भरा हुआ है । सतर्कता नहीं बरती गई तो दुर्घटना हो सकती है । बाढ़ में फंसे सभी लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए कड़ियाँ अट्ठाइस और पुरखास गांव के तालाब से नाँव मगायी गयी है । जिससे बाढ़ में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर शरण दी जा सके ।
एस एस आई विनोद कुमार यादव ने कुशलता का परिचय देते हुए तहसीलदार सुरेश चन्द्र शुक्ला के सहयोग से नाँव मंगा कर महिलाओं तथा बच्चों सहित चौदह लोगों को शाम पाँच बजे तक बाहर निकालने में सफल रहे । तीन पुरूष घर व पशुओ की देखभाल के लिए अभी रुके हुए हैं ।उनका कहना है कि ज्यादा पानी बढ़ने पर वे ट्यूब के सहारे निकल जायेंगे । क्षेत्रीय लोगों द्वारा
एस आई विनोद कुमार यादव सहित पुलिस की मेहनत व तत्परता की सराहना की जा रही है । उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन उनके बच्चों तथा महिलाओं के लिए रक्षक बनकर आयें हैं ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment