मुस्तकीम खान,
शाहगंज,, सोंनभद्र,,पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त धनेश चन्द्रवंशी पुत्र बासदेव निवासी शाहगंज, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र को उसरी प्राईमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.3 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 39/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

