एनटीपीसी शक्तिनगर बीएचईएल मार्ग के समीप करंट की चपेट मे आने से दो भैंसों की हुई मौत

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

शक्तिनगर। एनटीपीसी शक्तिनगर परियोजना के बीएचईएल गेट मार्ग के समीप दो भैंसों की विधुत खंभे तार के संपर्क मे आने से शुक्रवार दोपह दर्दनाक मौत हो गई । एनटीपीसी प्रबंधन के लापरवाह भरे रवैये के कारण शुक्रवार दोपहर दो भैसों की विधुत पोल के संपर्क मे आने से करंट लगने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार बताया गया की भैंसे चारा चर रहे थे की इस दौरान एनटीपीसी शक्तिनगर के बीएचईएल गेट मार्ग के समीप शुक्रवार दोपहर लोहे के विधुत पोल मे खुला वायर निकला हुआ था जो शायद क्षतिग्रस्त अवस्था में था अब भैंसों को करंट विधुत पोल के कारण लगा या वायर के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका क्षेत्र मे हफ्ते भर से हो रही बरसात के कारण भूमि व पोल दोनो ही गीला होने के कारण आस-पास करंट आ रहा था झटका लगने के कारण एक भैंस वहीं नाली मे गिर गया जबकि दुसरा भैंस वहीं पोल के समीप गिर गया जहां स्थानीय लोगों ने दोनो भैंसों को बचाने की कोशिश किये लेकिन हल्कि बरसात होने के कारण लोग हिम्मत नहीं जुटा सके नाली मे गिरा भैंस हल्की सांसे होने की बात बताई जा रही थी लेकिन उसे भी नहीं बचाया जा सका। वहीं स्थानीय लोगों ने एनटीपीसी प्रबंधन पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहाँ की ऐसे दर्जनों जगह मिल जायेंगे जहां कहीं विधुत पोल तो कहीं जर्जर तार के कारण इस तरह की घटनाएं हो सकती है और होने की आशंका बनी हुई है जहां एनटीपीसी प्रबंधन कभी भी इस ओर ध्यान नहीं देते सिर्फ़ मुकदर्शक बना रहता है विकास के नाम पर सिर्फ स्थानीय लोगों के साथ छलावा किया जाता है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment