*ऑल इंडिया न्यूज़पेपर एसोसिएशन (आईना) के प्रदेश अध्यक्ष शेखर पंडित ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी से दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 10 लाख की आर्थिक सहायता देने हेतु आभार व्यक्त किया*

---Advertisement---

*ऑल इंडिया न्यूज़पेपर एसोसिएशन (आईना) के प्रदेश अध्यक्ष शेखर पंडित ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी से दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 10 लाख की आर्थिक सहायता देने हेतु आभार व्यक्त किया*

लखनऊ।ऑल इंडिया न्यूज़पेपर एसोसिएशन (आईना) के प्रदेश अध्यक्ष शेखर पंडित ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी से दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 10 लाख की आर्थिक सहायता देने हेतु आभार व्यक्त किया है। माननीय मुख्यमंत्री दिनांक 31 जुलाई 2021 (शनिवार) मध्यान्ह 12:00 बजे आर्थिक सहायता के चेक प्रदान करेंगे। जिस त्वरित गति से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा इस कार्य को अंजाम दिया है वो प्रशसनीय और सराहनीय है। आईना अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल और सूचना निदेशक शिशिर जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है और सभी मीडिया प्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम की वृहद स्तर पर कवरेज करने की अपील करता है। आईना द्वारा मीडिया से जुड़े दिवंगत परिवारों से लगातार मुलाकातों का सिलिसला बना कर उनके हर संकट को दूर करने की कोशिश जारी है और इसके साथ ही पेंशन, पत्रकार सुरक्षा कानून हेतु भी आईना कई सालों से प्रयासरत है। मीडिया कर्मियों के सचिवालय वाहन पास और सचिवालय प्रवेश पत्र के लिए आईना द्वारा सतत प्रयास जारी है और संभवतः इस समस्या का भी समाधान होगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment