विहिप केंद्रीय मंत्री नरपत सिंह ने योजना बैठक को किया संबोधित।

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

सोनभद्र। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की विभाग योजना बैठक डाला स्थित खन्ना कैंप पर आहूत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नरपत सिंह शेखावत के जिले में प्रथम आगमन पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंटकर व अंगवस्त्र ओढाकर जय श्री राम के जय घोष के साथ स्वागत किया। बैठक में सोनभद्र विभाग के अंतर्गत आने वाले प्रांत, विभाग, जिला एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रांत संगठन मंत्री मुकेश जी ने केंद्रीय मंत्री का परिचय कराते हुए बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री ने विहिप केंद्रीय बैठक में प्रस्तावित विषयों पर प्रकाश डालते हुए आगामी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और सोनभद्र विभाग द्वारा आगामी हिंदू त्योहारों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबी राय एवं गोपाल सिंह जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत संयोजक सत्य प्रताप सिंह, धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी, सोनभद्र विभाग संगठन मंत्री सतीश जी, विभाग मंत्री राजेश सिंह, जिला संयोजक संदीप गुप्ता, जिला सहसंयोजक राघवेंद्र सिंह, दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजिका सीमा उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रंजीत राय, बीना प्रखंड दुर्गा वाहिनी संयोजिका निर्मला राय सहित भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment