*डाला नगर पंचायत में साफ सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ईओ को सौपा ज्ञापन।*

---Advertisement---

अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र – नगर में जगह जगह फैले कूड़ों के ढ़ेर व सुस्त पड़ी स्वच्छता अभियान के खिलाफ गुरुवार को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष आमिल बेग ने अधिशासी अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नगर में साफ सफाई के लिए लगाए गए कर्मचारियों के द्वारा एक समय मे सभी वार्डो में सफाई व्यवस्था सही से नही हो पा रहा है इसलिए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर वार्डो में कम से कम दो-दो सफाई कर्मी नियुक्त किया जाए तब जाकर हर वार्डो में समय से सफाई हो पाएगी। ईओ ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए सम्बन्धितों को निर्देशित किया और जल्द से जल्द डाला नगर में सफाई व्यवस्था के अतिरिक्त और भी व्यवस्थाओ को सुदृढ़ बनाने का भरोसा दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment