हाजी सलीम हुसैन,,सोंनभद्र,,
आज दिनांक 28.07.2021 को पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार की अध्यक्षता मे एस.जे.पी.यू./ए.एच.टी.यू सोनभद्र की मासिक समीक्षा/समन्वय गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी मे मुख्यतः पॉक्सो एक्ट के मामलो की सूचना शत-प्रतिशत बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने, रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष के पोर्टल पर रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान के तहत देय मामलों की फिडिंग करने तथा गुमशुदगी के मामलों में गुमशुदा के 04 माह से अधिक लंबित विवेचनाओं को ए.एच.टी.यू. में स्थानान्तरित करने के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से चर्चा की गयी । इस मौके पर मण्डलीय तकनीकी रिसोर्स बाल संरक्षण यूनीसेफ श्री शैलेश प्रताप सिंह, आकड़ा विश्लेषक डी.सी.पी.यू. सोनभद्र श्री विपिन कुमार कन्नौजिया, अधीक्षक बाल गृह बालक श्री सुनील कुमार सिंह, एल.सी.पी.ओ. जिला प्रोबेशन कार्यालय श्रीमती नेहा अग्रहरि, डी.आई.ओ.एस प्रतिनिधि श्रीमती वंदना सिंह, अधीक्षिका बाल गृह बालिका श्रीमती नीलम सिंह, पी.ओ. डी.सी.पी.यू. जिला बाल संरक्षण इकाई श्रीमती गायत्री दूबे, जे.डी.पी. ज्वाइंट डायरेक्टर ऑफिस श्री यू.ए. तिवारी, ए.पी.ओ. दुद्धी कोर्ट श्री विपिन कुमार, काउंसलर जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र श्री सुधीर कुमार शर्मा तथा जनपद सोनभद्र के समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

