सड़क के दोनों तरफ राखड़ परिवहन की ट्रक खड़ी करने से आवागमन होती है बाधित।
उमेश सागर संवादाता
शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा शक्तिनगर में राखड़ परिवहन के लिए कंपनियों को टेंडर दिया गया है। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के मिश्रा गांव के पास राठौड़ परिवहन में लगी ट्रकों को राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ खड़ी करने से सड़क संकरा हो जा रहा है और आए दिन भीषण जाम लग रहा है। मंगलवार को सुबह मुख्य सड़क मार्ग पर आड़े तिरछे ट्रक खड़ी करने के कारण लगभग एक किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली।
सूत्रों की माने तो वर्तमान में राखड़ परिवहन कर रही कंपनी द्वारा नियमों को ताक पर रखकर परिवहन करने के कारण आमजन को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। मिश्रा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में स्थानीय ठेकेदार द्वारा अधिकारियों को भ्रमित कर राठौड़ परिवहन सुचारु रुप से नहीं किया जा रहा है। ट्रकों से राखड़ सड़क पर गिरकर बारिश के कारण कीचड़ का रूप ले लिया है। जिससे सड़क पर फिसलन हो गई है और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

