संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत । विवाहिता के पिता के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में लेकर शव को भेजा पीएम हाऊस।

---Advertisement---

(संवाददाता मुस्तकीम खान सोनभद्र)
स्थानीय थाना क्षेत्र के करकी माइनर स्थिति पांपी गाँव मे बीति रात नीतू मौर्या (23)वर्ष पत्नी दिलीप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।नीतू के रामलोचन निवासी मझुई सुकृत चौकी निवासी ने बताया कि दिलीप हमारी बेटी को अपने मोहजाल में फसाया ।फिर पता चलने के बाद बहुत जद्दोजहद के बाद लभ मैरिज शादी 2017 में कर दी गई।फिर मैं लगभग छ मास बाद जब मैं बेटी से मिलने आया तो लड़के के पिता, व माता के द्वारा भद्दी भाषा में गालियां दी गई मुझे कालर पकड़ कर दरवाजे से जलील करते हुए भगा दिया गया।मुझसे पाँच लाख रुपये की मांग की गई।और कहा गया कि जब तक रुपये नहीं मिल जाता हमारे घर के दहलीज पर पैर मत रखना।हमारी बेटी नीतू बार बार कहती थी कि पिताजी हमें दहेज के लिए मारा पीटा जा रहा है।जान से मारने की धमकी दी जा रही।हमने दामाद दिलीप से बात की उसने भी कहा हमारे बड़े भाई को दहेज मिला था, आप दहेज दे दीजिए और अपने बेटी से मिल लीजिए।उसने कहा कि लगभग 5 बजे आज सुबह में फोन आया कि आप के बेटी बीमार है।मैं तुरंत वाइक से बेटी के घर आ गया यहाँ पहुँचने पर देखा कि बेटी नीतू की मौत हो गई है। फिर भी हम अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।हमने तुरंत कर्मा थाने को सूचना दी, फिर अपने घर वालों को सूचना दी। रामलोचन ने बताया कि मेरी बेटी को जान बूझ कर मारा गया है। सूचना मिलते ही सभी घटना स्थल पर पहुंच गए।थाने के एस आई शाहिद यादव ने मृतिका का पंचनामा भरकर कर पोस्टमार्टम करवाने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी।घटना स्थल पर तरह तरह की चर्चा हो रही थी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment