*पुराना प्रेम गली का नया नाम मां शीतला गली सर्वसम्मति से रखने के लिए युवाओं ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।*
अनिल जायसवाल
संवाददाता
सोनभद्र/डाला – नवसृजित नगर पंचायत डाला के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र का आज युवाओं ने सर्वसम्मति से नया नामकरण करते हुए नगर पंचायत डाला को अवगत कराते हुए अधिशासी अधिकारी ज्ञापन सौंपा।
युवाओं ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की सामने की गली को लोग प्रेम गली नामों से बुलाते थे जिसको देखते हुए युवाओं ने सर्वसम्मति से प्रेम गली का नाम बदल कर शीतला माता मंदिर के सामने की गली रखा।
प्रेम गली नाम कुछ अजीब सा लगता था पहले का जमाना था ज़ब ये नाम अच्छे लगते थे लेकिन अब ये नाम अच्छे नहीं लगते है क्योंकि लोग अच्छी नजर से उस गली के लोगों को नहीं देखते है। इस मौके पर अनिकेत, पप्पू, मेराज, विनय, अजहर आदि लोग उपस्थित रहे।
पुराना प्रेम गली का नया नाम मां शीतला गली सर्वसम्मति से रखने के लिए युवाओं ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, July 25, 2021 9:06 AM
---Advertisement---

