अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र – स्थानीय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा रविवार को वृहद पौधारोपण कार्यक्रम को गति दी गई। इस कार्यक्रम के मद्देनजर नजदीकी तमाम ग्राम पंचायतों के रहवासी, विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों कीमौजूदगी में हजारों पौधों को लगाया गया, साथ ही साथ सामूहिक रूप से यह संकल्प भी लिया गया कि रोपित पौधों के संरक्षण के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे ताकि धरा की प्राकृतिक सुंदरता एवं शुद्ध वातावरण कायम रहे। गौरतलब है कि सुरक्षाबलों द्वारा सहयोगी संगठनों को आवश्यकता अनुसार पौधों को सुपुर्द कर कार्यक्रम की वृहद रूप दिया जाना सुनिश्चित है। पौधारोपण कार्यक्रम केदौरान असिस्टेंट कमांडेंट एसबी सिंह, डिप्टी कमांडेंट राजेंद्र, कमांडेंट एचएस शर्मा, पनारी जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव, भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री पवन मिश्रा, भाजपा नेता रामलाल जयसवाल, बूथ अध्यक्ष नरेश, निषाद पार्टी के नेता जगदीश बैगा, ग्राम प्रधान अरविंद कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव, छात्र नेता मुकेश जयसवाल, सपा नेता सोनू यादव, राका यादव, सुशील यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश यादव मौजूद रहे।

