उमेश सागर,
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार स्थित खड़िया-कोटा मार्ग बीते कई वर्षों से क्षतिग्रस्त रूप में पड़ी हुई है। सड़को में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके है। जिसके कारण अगावगमन करने वाले क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बीते दिन दिनों में दो ट्रके गड्ढे में फसी हुई है। ऐसे में बीते 24 घंटे से ट्रक फसी हुई है। जिससे आवागमन भी बाधित हो रही है। बीते दिनों क्षेत्रवासियों द्वारा मामले की जानकारी एनटीपीसी प्रबंधन को भी दी गयी है जिसके बावजूद अभी तक कोई राहत न मिलने के कारण क्षेत्रवासी परेशान है।

