उमेश सागर संवादाता
सोनभद्र। बीना। बीना चौकी के अंतर्गत बुधवार शाम इलेक्ट्रिक ट्रेन से कथित तौर पर कोयला उतारने के दौरान जमशिला बस स्टैंड निवासी एक नाबालिग लडकी करंट की चपेट मे आ गई जिससे उसकी करंट लगने से मौत हो गई। बुधवार शाम प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कथित तौर पर शक्तिनगर से बीना की ओर जा रही कोयला लदी इलेक्ट्रिक ट्रेन बीना बस स्टैंड के समीप सिग्नल के लिए रुकी थी की एक नाबालिग लडकी जमशिला ग्राम बस स्टैंड निवासी जो बीना इंटरमीडिएट कालेज मे हाईस्कूल की छात्रा बताई जा रही है ट्रेन की बोगी पर कोयला उतारने के लिए चढी ही थी की करंट की चपेट मे आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सुचना तत्काल स्थानीय लोगों ने बीना पुलिस को दिया सुचना पर पहुचे चौकी प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु दुध्धि भेज दिया। घटना के बाद लोगों की भीण इकठ्ठा हो गई वहीं घटना से लोगों मे दहशत फैल गया।

