बीडीसी सदस्यों सहित प्रमुख को दिलायी गयी शपथ

---Advertisement---

(संवाददाता मुस्तकीम खान सोनभद्र)
स्थानीय विकासखंड के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सीमा देवी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ ।
नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सीमा देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ टी एन सिंह सहायक निबन्धक सहकारी समितियां द्वारा कराया गया । इसके बाद बीडीओ रमेश कुमार यादव ने 75 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।उक्त अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार मौर्य ने क्षेत्र पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ब्लाक प्रमुख को शुभकामनाएं दी तथा शासन की नीतियों को पारदर्शिता पूर्वक लागू करने की अपील की ।उन्होंने राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर विकास कार्य कराने तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया । शपथ ग्रहण के पश्चात क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक नवनिर्वाचित ब्लाक सीमा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में पंचम वित्त आयोग के53लाख बावन हजार एक सौ उनहत्तर एवं 15वें वित्त आयोग के एक करोड़ अस्सी लाख पांच सौ इक्कीस रूपये धन के विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव माँगा गया । अवसर पर प्रमुख रूप से रमेश मिश्रा ,गोविंद यादव, रविन्द्र बहादुर सिंह, श्याम बिहारी यादव,डा0 प्रसन्न पटेल , मोहन कुशवाहा ,सतेन्द्र सिंह, अविनाश पटेल, लाल बहादुर पाल, सुरेंद्र मौर्य ,रामअधार कोल प्रमुख प्रतिनिधि आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्रा मंडल महामंत्री ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment