(संवाददाता मुस्तकीम खान सोनभद्र)
स्थानीय खैराही रेलवे स्टेशन पर आज 2 बजे से 3:00 बजे तक 36 रेलवे कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया । खैराही रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि इलाहाबाद से विशेष ट्रेन से सात डॉक्टरों की टीम में 4
पुरूष तीन महिला डॉक्टर के द्वारा कर्मचारियों को टीका करण किया गया । स्टेशन मास्टर ने बताया कि शूरूआती दौर में टीका करण के लिए लोगों को जागरूक करना पड़ता था,लेकिन अब अपने से लोग कोविड वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए जागरूक हो रहे हैं।फिर हाल यह खुराक कोविड19 की लेने पर किसी प्रकार की हानि नहीं लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देकर टीका स्थल पर पहुंच कर टिका करण करवाना चाहिए।

