कल ब्लॉक प्रमुख के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक परिसर में लेंगे शपथ ।

---Advertisement---

 

( संवाददाता मुस्तकीम खान सोनभद्र)

स्थानीय विकास खंड कर्मा के प्रांगण में कल 20 जुलाई ब्लाक प्रमुख के साथ क्षेत्र पंचायत शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया है पहले प्रमुख शपथ ग्रहण लेंगे फिर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। ब्लॉक स्थल पर शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर फाइल जिलाधिकारी को भेज दी गई है ।20 जुलाई को अपराहन 2:00 बजे से विकासखंड परिसर में शपथ दिलाई जाएगी शपथ दिलाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारी नामित किए जा रहे हैं। ब्लाक प्रमुख का शपथ लेने के बाद, प्रमुख ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे ।शपथ ग्रहण के उपरांत क्षेत्र पंचायत सदस्यों की प्रमुख की अध्यक्षता में पहली बैठक आहूत की जाएगी जिसमें पंचम राज्य वित्त आयोग के कार्य योजना पर विचार , 15हवा वित्त आयोग योजना के कार्य योजना पर विचार तथा अन्य विषय पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा होगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment