अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र – नगर पंचायत क्षेत्र के सेक्टर सी हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक डाला नगर अध्यक्ष लालजी साहनी के अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी की उपस्थिति में प्रदेश सरकार द्वारा भवन निर्माण एवं पंजीकृत मनरेगा मजदूरों के खाते एक हजार अभी तक न आने को लेकर बैठक आयोजित हुई।
मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में असंगठित क्षेत्र के कामगारों का पंजीकरण 9 जून 21 को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पोर्टल का शुभारंभ किया गया था। रावर्टसगंज से 80 श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन हेतु श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय में जमा किया गया था।अभी तक रजिस्ट्रेशन न होने से श्रमिकों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के खाते में बकाया पैसा नहीं भेजा गया और रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया तो भारी संख्या में मजदूर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन हेतु बाध्य होंगे। साथ ही विगत चार वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत वेलछ में केरवा बांध के निर्माण हेतु लगभग सात हजार मजदूर एवं किसानों ने हस्ताक्षर कर जिला प्रशासन को पत्र दिया था जिसके बाद उस पर कुछ कार्यवाही भी हुई लेकिन बांध का निर्माण कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं किया गया। जिसके कारण पच्चीस हजार आबादी वाले पच्चीस हजार बीघा जमीन की सिंचाई न हो पाने के कारण वहां के तीन ग्राम पंचायत बेलछ, रुदौली,मकरीबारी के किसान मजदूर की दशा दिनों-दिन खराब होती जा रही है जिला प्रशासन से मांग की गई कि इस पर शीघ्र कार्रवाई करें। संचालन शमीम अख्तर खान ने किया। इस दौरान दीनानाथ शर्मा, राजेश देव पांडे, सुभाष भारती, हरिशंकर गौड़, आशा शर्मा,राजाराम भारती, उदल यादव, स्वतंत्र साहनी, अजय पांडे, फकरुद्दीन, रमाशंकर गोंड, सुरेंद्र गोड़,शांति देवी, कौशल्या देवी, सीतामनी देवी,बुधनी देवी,अब्दुल गफ्फार आदि लोग मौजूद रहे।

