*नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/ सोनभद्र – विकास खंड के 36 वों ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण का कार्यक्रम चोपन ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर आयोजित किया गया जिसमें प्रथम दिन 18 ग्राम पंचायतों के प्रधान शामिल रहे तथा दुसरे दिन शुक्रवार को 18 ग्राम पंचायतों के प्रधान प्रशिक्षण में भाग लिये प्रशिक्षण के दौरान विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपस्थित ग्राम प्रधानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया साथ ही ग्राम प्रधानों के अधिकार व कर्तव्य के बारे में भी बताया गया वर्चुअल प्रशिक्षण के माध्यम से ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए विंध्याचल मंडल के पंचायती राज उपनिदेशक द्वारा उपस्थित ग्राम प्रधानों को सर्वप्रथम उनके अधिकार व कर्तव्य के बारे में बताया गया तत्पश्चात् ग्राम पंचायत में होने वाले विकास परक योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में, जल संचयन, जल प्रबंधन,स्वच्छता तथा कोविद 19 आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया | इस मौके पर एडीओ पंचायत सुनील पाल, सेक्रेटरी अभिषेक सिंह, अमरेन्द्र प्रियदर्शी, संगीता राय सहित ग्राम प्रधान रामसजीवन यादव, रेखा देवी, दुर्गेश यादव, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment