उमेश सागर संवादाता
सोनभद्र। शक्तिनगर । शुक्रवार को चिल्काडांड ग्राम पंचायत के निमियाडांड डीह बाबा परिसर में बसपा के दुद्धी विधानसभा के सेक्टर कमेटी की बैठक का आयोजन 2022 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंडल महासचिव मिर्जापुर जमुना चौधरी एवं पूर्व जोन इंचार्ज छत्तीसगढ़ अशोक सागर की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। मान्यवर कांशीराम की विचारधारा को आगे बढाने व बहन कुमारी मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर आज चिल्काडांड ग्राम पंचायत डीह बाबा परिसर में सेक्टर व बुथो का गठन किया गया। जिसमे सिकंदर भारती को सेक्टर अध्यक्ष, संदीप प्रजापति महासचिव, कमलेश कुमार, प्रदीप कुमार, अभय कुमार भारती, दिपेश कुमार राव, कृष्ण कुमार प्रजापति, ओमप्रकाश पनिका, को सेक्टर सचिव पद की जिम्मेदारी सौपी गई। राम सजीवन, आकाश, अंकुश सागर, अंकित कुमार भारती,निखिल भरती, रोहित कुमार,उज्वल सिंह, निखिल ,अमर कुमार, अजीत गुप्ता, अभिजीत कुमार अरुण गिरी काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

