अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*सोनभद्र/ओबरा* – महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वार्षिक परीक्षा 2021, 30 जुलाई को होने वाली परीक्षा की समय सारणी संशोधित करने के संबंध में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोनभद्र के छात्र नेताओं ने कहा कि UPJEEBEDकी परीक्षा 30 जुलाई को होनी है,और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रों का पेपर भी 30 जुलाई को होना है ऐसे में दोनों पेपर एक ही दिन होना संभव नहीं है।
ऐसे में बहुत से छात्र/छात्राएं परीक्षा से वंचित रह जाएंगे इन सब बातों को ध्यान रखते हुए,परीक्षा की डेट बदलने की मांग की।
ज्ञापन देने में मुख्य रूप से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश कुमार यादव छात्र नेता राजेश कुमार यादव राका,मोहित मोदनवाल हरिओम यादव,राजवर्धन,रिशु,ऋषभ, आरिफ छात्र नेता मौजूद रहे।

