उमेश सागर संवादाता
मुख्य सड़क किनारे ट्रेलरों की लंबी कतार से दुर्घटना की बढ़ रही आशंका।
शक्तिनगर। एनसीएल दुद्धिचुआ खदान क्षेत्र से कोल परिवहन में लगी ट्रेलरों को शक्तिनगर जयंत मुख्य मार्ग के सड़क किनारे खड़ी करने से घंटो जाम लग रहा है और जाम के बीच दुर्घटना की आशंका भी बढ़ रही है। कोल परिवहन कर रहे दैत्यनुमा ट्रेलरों के सड़क किनारे लंबी कतार के कारण आम जनमानस का जीना बेहाल हो गया है।
ट्रेलरों के लंबी कतार के कारण एसएसजी मोड से लेकर दुद्धिचुआ खदान मोड़ तक मुख्य सड़क सकरी हो जाने के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ रही है और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
एनसीएल दुद्धिचुआ प्रबंधन के खिलाफ स्थानीय रहवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते प्रबंधन कोल परिवहन कर रहे ट्रेलरों के खड़ा करने का उचित निष्कर्ष नहीं निकालता है तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे।

