अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/ सोनभद्र– चोपन उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष संजय जैन द्वारा कोरोना काल से ही बंद पड़ी ट्रेनों के संचालन सहीत कुछ अन्य जरुरी मुद्दों को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के वरिय मंडल वाणिज्य प्रबंधक को पत्र लिखकर जनहित व व्यापार हित को देखते हुए जिसमें यात्री ट्रेनों के पुनः संचालन सहित अन्य मुद्दों हेतु पत्राचार किया गया| श्री जैन ने बताया कि चोपन( CPU) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का महत्वपूर्ण स्टेशन है चोपन के यात्री व व्यपारी लगभग 50 से 100 किलोमीटर दूर से चलकर चारो राज्यो में आवागमन करते हैं।जैसे छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, विहार आदि वही
महत्वपूर्ण स्टेशन होंने के बावजूद चोपन से यात्री ट्रेन बहुत कम चलती है यदि कुछ ट्रेनों का संचालन DDU प० दिन दयाल स्टेशन की जगह उनका संचालन वाया चोपन से किया जाए तो इससे जनहित में व्यपारियो व रेलवे को भी फायदा होगा।
वर्तमान स्थिति में जो ट्रेन चलती थी वह भी नियमित नही चल रही है।
अन्य कुछ मांगे:-
1 :- ट्रेनों के संचालन बढ़ाये जाए ,जिससे आवागमन ज्यादा से ज्यादा हो सके
2:-दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों के लिए सामान्य टिकट की बिक्री चालू की जाए
3:-लोकल यात्रियों के लिए चल रही ट्रेनों को संचालित किया जाए
4:-पार्सल यातायात बढ़ाने हेतु पैसेंजर व मेल ट्रेनों का ठहराव पूर्वतः चालू किया जाए
5 :- रेलवे की खाली पड़ी जमीनों को व्यपार बढ़ाने हेतु जमीन लीज पर दी जाए,(चोपन स्टेशन बड़ा होने के कारण चोपन में रेलवे की जमीन बहुत ज्यादा खाली पड़ी है) आदि विषयों पर ध्यान आकृष्ट कराया है|

