अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र – स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में सम्मिलित चोपन गांव क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाते हुए शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली व अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने अपने मौजूदगी में साफ सफाई कराया वहीं कई वर्षों से काफी लंबे चौड़े एरिया में गंदगीनुमा तालाब बन गया था जहाँ काफी गंदा पानी जमा हुआ था जिससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही थी जिसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए तत्काल साफ सफाई कराया गया वही सुकालू तिराहे पर 163 केवीए ट्रांसफार्मर की मरम्मत हेतु व्यवस्था की साथ ही लोगों की मांग को देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव भेजा ताकि आये दिन लोगों को ट्रांसफार्मर से हो रही बिजली की समस्या से निजात मिल सके मौके पर मौजूद लोगों ने चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली से विस्तारित क्षेत्र चोपन गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द मुहैया कराने की मांग की जिस पर उन्होंने कहा कि इस तरफ व्याप्त समस्याओं के समाधान हेतु कार्यवाही की जा रही है बहुत जल्द ही आने वाले समय में विस्तारित क्षेत्रों में जो भी समस्याएं हैं नाली ,सड़क , खड़ंजा, स्ट्रीट लाइट ,सार्वजनिक शौचालय ,साफ सफाई आदि की समस्या का समाधान जल्द कराने का प्रयास किया जायेगा| इस मौके पर मनमोहन
श्रीवास्तव,अनीस अहमद,हरेंद्र कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे|

