_सोनभद्र-संवाददाता *उमेश कुमार सिंह*
अनपरा थाना अंतर्गत रेनुसागर पुलिस चौकी प्रभारी वंश नारायण राय ने शनिवार को दो अभियुक्तों को तीन किलो सौ ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा मादक पदार्थ एवं तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के निर्देश में चौकी प्रभारी रेनुसागर वंश नारायण राय क्षेत्र में भ्रमण पर थे।इसी बीच मुखबिर जरिये से सूचना मिली की रविन्द्र यादव उर्फ पिन्टू यादव पुत्र राजनाथ यादव निवासी सिनेमा रोड परासी उम्र३५वर्ष व अनुज मोदनवाल पुत्र सोहन मोदनवाल उम्र ३४वर्ष पत्ता उपरोक्त के स्थानीय क्षेत्र में भारी मात्रा में गांजा लेकर बेचने के फिराक में घूम रहा है।सूचना पर प्रभारी चौकी अपने मय हमराह हे0का0 अखिलेश तिवारी,का0तरुण कुमार,का0 अभिमन्यु पांडेय द्वारा विदेशी मदिरा दुकान के पास से पकड़ कर तलाशी लिया गया तो अभियुक्तों के कब्जे से तीन किलो सौ ग्राम गांजा नाजायज बरामद किया गया।इस सम्बंध में थाना अनपरा द्वारा एनडीपीएस एक्ट मे अभियुक्तों को चालान कर दिया गया है।_

