शक्तिनगर पुलिस ने एक अभियुक्त को 70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया चालान

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

सोनभद्र। शक्तिनगर। शक्तिनगर थाने के अंतर्गत आज गुरुवार सुबह 6:30 बजे के करीब काली मंदिर बस स्टैंड के पीछे से एक अभियुक्त को 70 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने की सामग्री के साथ शक्तिनगर पुलिस ने हिरासत मे लेकर आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर चालान कर दिया। सोनभद्र जनपद में पुलिस अधिक्षक द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर पिपरी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण व शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा के निर्देशन में आज गुरुवार सुबह 6:30 बजे के करीब मुखबिर की सुचना पर शक्तिनगर काली मंदिर बस स्टैंड के पीछे अभियुक्त रामजी स्वीपर उम्र 51 वर्ष पुत्र स्व. रामदेव निवासी काली मंदिर बस स्टैंड थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र को संतोष कुमार यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ 70 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के सामग्री के साथ हिरासत मे ले लिया । जहां अभियुक्त पर मुकदमा 83/2021 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर न्यायालय मे पेश करने के लिए चालान कर दिया। पुलिस टीम में एसएसआई संतोष कुमार यादव एसआई रमेश राम बुद्धसैनी, हेड कांस्टेबल सुरेश यादव, हेड कांस्टेबल हरिनाथ राम, कांस्टेबल संतोष कुमार पाण्डेय,रि०का०सौरभ मौजूद रहे ।।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment