एनसीएल खडिया ने नाऊ बस्ती के समीप बीना एनओसी के शुरू कराया वारफाल निर्माण, ग्रामीणों के विरोध पर रुका

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

सोनभद्र। शक्तिनगर। शक्तिनगर। बुधवार दोपहर एक बार फिर वारफाल का मामला गरमा गया जहां दर्जनों ग्रामीण खडिया ग्राम पंचायत के नाऊ बस्ती से सटे रेलवे लाइन के समीप खडिया परियोजना द्वारा बीना एनओसी के इजाजत लिए बगैर बनाये जा रहे वारफाल के निर्माण के दौरान खडिया ग्राम के पूर्व व वर्तमान प्रधानो के साथ प्रदर्शन कर निर्माण कार्य रोकवा दिया। शक्ति नगर क्षेत्र के खडिया गांव के नाऊ बस्ती के रहवासी क्षेत्र से 50 मीटर से भी कम दूरी पर जिले से बगैर एनओसी प्राप्त किया ही आज खडिया परियोजना ने फिर से वारफाल का निर्माण कार्य जेसीबी मशीन लगाकर शुरू करा दिया। जिसे देखकर नाऊ बस्ती के दर्जनों महिला व पुरुषो के साथ वर्तमान ग्राम प्रधान विजय गुप्ता व पूर्व ग्राम प्रधान राजाराम समाजवादी छात्रनेता मुकेश सिंह के साथ दर्जनों ग्रामीण कार्यस्थल पर पहुचकर निर्माणाधीन वारफाल को रोकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है की रेलवे ने 87 लोगों को विस्थापित किया है एनसीएल हमे विस्थापित कर यहा निर्माण कराया तब कार्य करने दिया जायेगा। हम पहले से ही प्रदूषण की मार झेल रहे है । 50 मीटर से भी कम की दूरी पर वारफाल के निर्माण से ग्रामवासियों की जीना मुहाल हो जायेगा इसलिए जब तक सही समझौता नहीं हो जाता हम यह निर्माण नहीं होने देंगे। एनसीएल खडिया परियोजना अपने तानाशाही रवैये को अपनाकर पूर्व में भी निर्माण कार्य कराने की कोशिश किया था विरोध करने पर शक्तिनगर थाना प्रभारी ने वार्तालाप कराकर सही निर्णय लेने के बाद वारफाल का निर्माण कराने की बात हुई थी मगर आज फिर एनसीएल खडिया परियोजना ने मौके का फायदा उठाकर निर्माण शुरू करा दिया। आज दोपहर से निर्माण शुरू हुआ जिसे ग्रामीणों ने रोकवा दिया इसके बाद शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा ने व एसआई आरआर बुद्ध सैनी पुलिसबल के साथ पहुचे जहां प्रधान विजय गुप्ता व पूर्व प्रधान राजाराम गुप्ता मुकेश सिंह व ग्रामीणों संग वार्ता कर निर्णय लिया की जब भी निर्माण होगा वैध तरीके से ही होगा। प्रदर्शन के दौरान प्रधान विजय गुप्ता पूर्व प्रधान राजाराम गुप्ता मुकेश सिंह व दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment