अनिल जायसवाल
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में पूरे जनपद में चलाए गए मादक पदार्थों की तस्करी अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30.6.21 को प्रभारी निरीक्षक चोपन महोदय के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की उपस्थिति में चौकी प्रभारी डाला मनोज कुमार ठाकुर द्वारा 2 किलो नाजायज गाजा के साथ अल्ट्राटेक गेट नंबर 3 के अंदर सड़क के किनारे समय 12:30 बजे अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी डाला चढ़ाई थाना चोपन जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।

