बढ़ती महंगाई के विरोध में वाम मोर्चा ने निकाला पैदल मार्च ।

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया,,

दिनांक 30 जून 2021-

सोनभद्र-बुधवार को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जनपद में कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक जुटता दिखाते हुए वाम मोर्चा के बैनर तले बढ़ती महंगाई और पेट्रोल -डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के सवाल पर नगर के रामलीला मैदान से झंडा, बैनर के साथ जुलूस निकाल कर नगर का भ्रमण करते हुए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर रोक लगाने की मांग करते हुए सदर तहसील पर पहुच कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम से सम्बोधित उप जिलाधिकारी सदर को पत्रक दिया ।
सदर तहसील में कार्यकताओ ने सरकार के खिलाफ जमकर के नारेबाज़ी की और सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश के बिगड़ते हालात की जिम्मेदार मोदी सरकार के उन क्रियाकलापों की ओर आकृष्ट कराता है जिसमें शासन प्रशासन के सत्ता का विकेंद्रीकरण के बजाय केंद्रीकरण व्यवसायीकरण और निजी करण प्रमुख हो गया है जिससे देश के आम आदमी किसानों मजदूरों और नौजवानों में काफी गुस्सा व आक्रोश है इस आक्रोश में लगातार पेट्रोल डीजल रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतें आग में घी डालने जैसा कार्य कर रही है देश में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया है सरकार लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए अपनी ही नीतियां लागू करने पर अमादा है सरकार की इन्हीं गलत नीतियों के चलते लोगों की समस्याएं और महंगाई सुरसा के मुंह की तरह विकराल होती जा रही है वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा अगर महंगाई पर रोक नहीं लगाया जाता है तो देश का आवाम कभी भी सड़क पर उतर सकता है जिन्हें किसी नेतृत्व की जरूरत नहीं होगी,वह देश में स्वस्फुर्ती आंदोलन होगा और सरकार को परेशानी झेलनी पड़ेगी, इसलिए वाम मोर्चा के लोग आज पूरे देश में महंगाई के खिलाफ़ सड़क पर उतरे हैं और महंगाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हैं ।सरकार महंगाई को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है तो कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सरकार की होगी ।
महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन में वाम मोर्चा द्वारा बढ़ती महंगाई पर तत्काल रोक लगाए। जाय, पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को तत्काल प्रभाव से रोका जाए,कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीब और आम आदमी के ऊपर बोझ लादना बन्द किया जाए, पेट्रोल-डीजल रसोई गैस को GST के अंतर्गत लाया जाए, व पूर्ववर्ती मूल्य प्रणाली लागू किया जाए, सार्वजनिक क्षेत्र को बेचना बन्द किया जाए एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए, किसान हित में किसान विरोधी तीनों काले कानूनों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए, मजदूर हित मे श्रम कानूनों में किये गए प्रतिभागी परिवर्तनों को रोका जाए,जनपद सोनभद्र के पिछड़ापन को देखते हुए यहाँ उच्च शिक्षा व बेहतर चिकित्सा के लिए एक अदद केंद्रीय कैमूर विश्विद्यालय व एम्स जैसे संस्थान की स्थापना कराई जाए,सोनभद्र के आदिवासियों पर वन विभाग द्वारा किये जा रहे शोषण उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाया जाए और वनाधिकार का मुस्तैदी से पालन कराया जाए, खाद बीज और बढ़ते हुए उर्वरक के दामों पर तत्काल रोक लगाया जाए,युवा आयोग का तत्काल गठन किया जाय और मनरेगा में पारदर्शिता लाया जाय आदि 11 सूत्रीय मांगों को उपजिलाधिकारी को सौंपा गया।इस दौरान रामलीला मैदान से ही सदर तहसील तक भारी तादात में पुलिस बल तैनात रही वाम मोर्चा के इस कार्यक्रम में भाकपा के जिला सचिव कॉमरेड आर के शर्मा,सी.पी.एम. के कॉमरेड प्रेमनाथ,और भाकपा माले के जिला मंत्री कॉमरेड सुरेश कोल पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व किये इस दौरान कामरेड विशंभर सिंह ,मजदूर नेता कामरेड सुरेंद्र पाल, कामरेड अमरनाथ सूर्य कामरेड हृदय नारायण एडवोकेट अशोक कुमार कनौजिया एडवोकेट अनिल कुमार मौर्या कामरेड बसावन गुप्ता कामरेड गुड्डू उपाध्याय कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा कामरेड शंकर कोल नोहर भारती नजमा खातून राजदेव गुण अंगद सिंह कुशवाहा पुरुषोत्तम बसावन गुप्ता कमला प्रसाद फूलमती लालती देवी शिव कुमारी ,बबनी देवी लाला देवी कमरे हनुमान कामरेड हनुमान कामरेड रामटहल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment