उमेश सागर संवादाता
सोनभद्र। सिंगरौली। शक्तिनगर की युवा समाजसेवी टीम के शक्तिनगर चिल्काडाड से ग्राम पंचायत सदस्य संजय सोनी ने अपने जन्मदिन पर सिंगरौली जिले में लगे रक्तदान शिविर मे आज चिल्काडांड निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति को हीरावती अस्पताल में रक्तदान कर उन्हें नया जीवन दिया। माननीय कार्यपालन अध्यक्ष राज्य सिविल सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशन मे सिंगरौली जनपद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय सिंगरौली में सर्वहित सेवा संस्थान द्वारा लगाये रक्तदान शिविर में चिल्काडांड गांव के जिंदगी मौत से जुझ रहे बुजुर्ग व्यक्ति को सुचना मिलने पर संजय सोनी ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर उन्हें नया जीवन दिया। बुजुर्ग व्यक्ति ने भी संजय सोनी व उनके समाजसेवी टीम को आशीर्वाद देकर उनका धन्यवाद किया और उन्हें जीवन में उनके लक्ष्यों की प्राप्ति की ईश्वर से प्रार्थना किया। संजय सोनी ने अबतक लोगों की जिदंगी बचाने के लिए सत्रहवीं बार रक्तदान कर मशीहा बनकर शक्तिनगर क्षेत्र में पहले ऐसे उभरते हुए युवाओ में गिने जायेंगे जो इस तरह समाजसेवा क कार्यों मे बढचकर हिस्सा ले रहे है। उन्होंने कहा निस्वार्थ सेवा ही हमारी टीम का उद्देश्य है। इस दौरान सदस्यों में गोविंदा केसरी रंजीत कुमार भी मौजूद रहे।

