सत्यपाल सिंह,,myorpur,
म्योरपुर।मंगलवार को म्योरपुर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी रामआशीष यादव की अगुवाई में कस्बे में फुटमार्च किया।इस दौरान दोपहिया वाहनों की चेकिंग भी की गई और करीब दर्जन भर दोपहिया वाहनों का चालान काटा गया।क्षेत्राधिकारी दुद्धी रामआशीष यादव ने मेन बाजार के दुकानदारों को पटरी छोड़कर दुकान लगाने की हिदायत दी।सड़क के किनारे अतिक्रमण करनेवालों को चेतावनी देते हुए कार्यवाही करने की भी बात कही।इस दौरान थानाध्यक्ष म्योरपुर अश्वनि कुमार त्रिपाठी, एस आई मिट्ठू प्रसाद, कांस्टेबल भरत यादव सहित थाने के तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

