*खाद्य सामग्री व सब्जियों के दामों में आई बेतहाशा महंगाई ने बिगाड़ा ग्रहणीओं का बजट।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता चोपन
यूं तो जब से करोना महामारी की आफत आई है तब से लेकर अबतक खाद्य सामग्री में 2 गुना बढ़ोतरी हुई है।
इन दिनों सब्जी के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है जिससे आमजन मानस रोज कमाने खाने वाले लोगों के सिर पर आई महंगाई कमर तोड़ दिया है उन्हें यह समझ नहीं आ रहा हैं कि कैसे घर चलाया जाए।
इस समय सब्जी मंडी में सभी सब्जियों के दाम दोगुना रेट पर दुकानदारों द्वारा बेचा जा रहा है इस संदर्भ में जब उनसे पूछा गया कि अचानक इतना महंगा कैसे हो गया तो उन्होंने बताया की मंडी में सब्जी आ नहीं रहा है जिसके कारण सभी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं
जैसे आलू 20 से 25, प्याज 30 से ₹40, परवल 70 से ₹100, पालक 20 से ₹40,, भिंडी 20 से 40, टमाटर 15 से 50, लहसुन अदरक 60 से ₹100, बैगन 15 से ₹40, रूपया हो गया है
सब्जी मंडी में सब्जी लेने आए कुछ ग्रहणीयो से पूछने पर बताई की इस समय सभी खाने वाले सामानों के आफत आ गई है।
जिसको देखते हुए सरकार को चाहिए कि खाद्य सामग्री व सब्जी के दामों कोई बढ़ोतरी पर अंकुश लगाया जाए अन्यथा आने वाले समय में जनता का इस सरकार से भरोसा उठ जाएगा जब चुनाव में नतीजे कुछ और आएंगे इसलिए समय रहते सरकार व अधिकारी आम लोगों की परेशानियों को समझें और हो रही कालाबाजारी को तत्काल रोकें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment