*आदर्श नगर पंचायत चोपन के विस्तारित क्षेत्र के साथ नगर के सभी वार्डो में विकास के लिए जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन। ( श्यामचरण गिरी )*

---Advertisement---

 

चोपन/सोनभद्र ( अशोक मद्धेशिया संवाददाता ) आदर्श नगरपंचायत चोपन के कई वार्ड आज भी उपेक्षित है जहाँ की सड़कें , नालियां टूटी हुई हैं । बरसात होने से सड़कों पर चलना मुश्किल है। चोपन गांव की सड़कें पहले बरसात में जगह जगह टूट गई हैं जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है वही नालियो की सफाई न होने से बजबजा रही हैं तथा नाली की पानी सड़कों पर बह रहा है। इन सभी समस्याओं को इंगित करते हुए श्यामचरण (बबलू )गिरी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। बबलू गिरी ने जिलाधिकारी को बताया कि नगर एव विस्तारित क्षेत्र में विकास न होने से लोगों में आक्रोश हैं ।इसपर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जल्द ही अधिशासी अधिकारी समस्या का निदान करवाएंगे। इसपर बबलू गिरी ने कहा कि हमसे जहां भी सहयोग मांगा जाएगा हम सहयोग करने के लिए तैयार हैं। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि आप नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र में विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment