(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में कर्मा थाना उप निरीक्षक रविन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी बल के साथ थाना कर्मा क्षेत्र अंतर्गत वनरदेवा के जंगलों मे सघन कांबिंग की गयी ।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने व दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से थाना कर्मा क्षेत्रान्तर्गत वनरदेवा के जंगलों में नक्सल आपरेशनल कार्यक्रम के तहत पर्याप्त पुलिस बल एवं पी0ए0सी0 बल के साथ सघन काम्बिंग की गई।

