अशोक मद्देशिया,,,
गुरमा,सोनभद्र।कोविड19 के संक्रमण के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला जेल मे निरूद बंदियों के परिजनों के द्वारा दिये जाने आवश्यक सामग्री एव खाद्य वस्तुओं पर रोक जेल प्रशासन द्वारा हटा दी गयी है।अब जिला कारागार मे निरूद बंदियों को उनके परिजन एव नजदीकी लोगों के द्वारा आवश्यक सामाग्री जेल के गेट पर पहुंचा सकते है।जिसे नियमानुसार जेल प्रशासन द्वारा जांच परख कर बंदीयो तक पहुंच जाएंगा।जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया की बंदियों के परिजनों से बाहर से मिलने वाली वस्तुओं पर बंदिशें हटा लिया गया है।अब बंदियों के परिजनों को सामानों जेल मैन्युअल के दिशा निर्देशों के तहत दिया जा सकता है,इस आदेश के मिलते ही बंदियों के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

