*नगरपंचायत चोपन द्वारा सड़को ,कालोनियों में घूम रहे छूटा पशुओं को धर -पकड़कर गौशाला भेजा गया।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता चोपन
क्राइम जासूस न्यूज़ की खबर का असर 1 सप्ताह पूर्व क्राइम जासूस ने इस खबर को प्रकाशित किया था।

चोपन/ – सोनभद्र स्थानीय नगर में शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर नगर में जगह-जगह घूम रहे छुट्टा पशुओं के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान जहां भी ऐसे पशु देखे गये पकड़कर गौशाला में भेजा गया।
बताते चले कि नगर में छुट्टा घूम रहे पशु लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। नगरीय इलाकों में इन छुट्टा पशुओं के कारण तमाम हादसे हो रहे हैं। तमाम लोग इनके हमलों का शिकार हो चुके हैं। कई लोगों की तो इन हमलों में मौत तक हो चुकी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसकी शिकायत बराबर मिलने पर शुक्रवार को ईओ महेन्द्र सिंह के निर्देश पर लिपिक अंकित पाण्डेय व मनोज शुक्ला ने अपने अन्य कर्मचारियों के साथ एक अभियान चलाकर लगभग आधा दर्जन गायो को पकड़कर गौशाला भेजवाया। इस दौरान ईओ ने पशु मालिको को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी पशु मालिक है वह अपने पशुओं को बांधकर रखे अन्यथा दूसरी बार पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर बाबूलाल, रोहित मौर्या, अमित शर्मा, प्रदीप राम,महेन्द्र, संतोष, प्रकाश, मन्नू,बबल इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment