ककंवीरांगना महारानी दुर्गावती का 457 वां बलिदान दिवस मनाया गया…

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र– विधान सभा ओबरा के बीजेपी कार्यालय डाला स्थित बाड़ीं में गुरुवार को ओबरा विधायक संजीव कुमार गौड़ के नेतृत्व में वीरांगना महारानी दुर्गावती का 457 वां बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वीरांगना महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दिप जला कर नमन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए विधान सभा ओबरा के विधायक संजीव कुमार गोंड ने महारानी के कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महारानी दुर्गावती निडर, वीर के साथ ही प्रजा हितैषी भी थीं, इनका विवाह गढ़ मंडला के राजा दलपत शाह के साथ हुआ। रानी दुर्गावती के ऐश्वर्य की गाथा जब अकबर को पता चला कि गढ़ा मंडला की शासक एक स्त्री है, तो उसके आंखों में खटकने लगा। वह कई बार गढ़ा मंडला पर आक्रमण किया, लेकिन महारानी के आगे उसकी एक न चली। अकबर द्वारा बार-बार हमला करने पर रानी ने वीरता से जवाब दिया, जब उन्हें लगा कि वह बंदी बना ली जाएंगी तब महारानी ने अपनी कटार से अपने को बलिदान कर दिया। इस दौरान गोंडवाना समाज के अध्यक्ष शम्भू गोंड, धर्मार्थ रघुराई , रामसागर खरवार , रामबरन,, मिठाई लाल गोंड़ , विजय यादव, मदन गोंड, टाटा चौधरी, ओम प्रकाश शर्मा, बबलू, आदि मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment