समाजवादी युवजन सभा की मासिक बैठक संपन्न जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर हुवा चर्चा

---Advertisement---

(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
आज दिनांक 23/06/2021 को समाजवादी पार्टी कार्यालय सोनभद्र पर समाजवादी युवजन सभा की मासिक बैठक रखी गयी थी बैठक की अध्यक्षता युवजनसभा के जिलाध्यक्ष बबलू धांगर ने किया संचालन युवजनसभा के जिलामहासचिव रमेश यादव ने किया बैठक में सर्व प्रथम संगठन का समिक्षा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर चर्चा किया गया तदपश्चात बैठक को सम्बोधित करते हुए बबलू धांगर ने कहा कि आज देश व प्रदेश में छात्र,नौजवान, किसान,विरोधी सरकार बैठी है जो हमेशा छात्रों नौजवानों का शोषण करती चली आ रही है आज बिद्यालय बन्द है बच्चों का भविष्य अन्धकार में जा रहा है नौजवानों को कोई रोजगार नही है नौजवान लाचार घूम रहा है किसानों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है किसानों का गेहूं न लेकर बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर किया जा रहा है अब बदला लेने का समय आ गया है समाजवादी साथियों आप सभी से आग्रह है कि आप लोग लगकर अपना अध्यक्ष बनाने का काम करें बैठक को सम्बोधित करते हुए रमेश यादव ने कहा कि हमें पहली परिक्षा जिला पंचायत अध्यक्ष अपना बनाकर देना होगा जब हम आज अध्यक्ष अपना देंगें तो आने वाले २०२२ में चारो विधान सभा समाजवादी पार्टी के खाते में डालेंगे तो नौजवानों कमर कस लो और अपने अपने क्षेत्रों में काम करो ताकि आने वाला समय आपका हो आज तमाम दलों से निराश नेता नौजवान कार्यकर्त्ता समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले रहा है आज भी भारतीय जनता पार्टी डाला के मण्डल उपाध्यक्ष रहे उमाशंकर यादव जी ने दो दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफ़ा देकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता लिए उक्त बैठक में मुख्य रूप से जिलाउपाध्यक्ष कृष्णा शर्मा, जिला सचिव सुरेश पटेल, जितेन्द्र बियार, इलियास, संजय जायसवाल, राजकुमार यादव, काजिम खां, राजेश कुशवाहा,सुरेन्द्रर यादव जुनैद प्रमोद यादव,सन्तकुमार यादव, नसरुद्दीन इदरीसी, रामप्रवेश प्रजापति, लल्लू भारती, अमरनाथ यादव आदि लोग उपस्तिथित रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment