_सोनभद्र-*उमेश कुमार सिंह*
अनपरा थाना अंतर्गत डिबुलगंज २१नम्बर पुल के पास से एक अभियुक्त को एक किलो सात सौ ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा मादक पदार्थ एवं तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के निर्देश में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह क्षेत्र में भ्रमण पर थे।इसी बीच मुखबिर जरिये से सूचना मिली की आमीन खान पुत्र अब्दुल सत्तार खा निवासी स्थानीय क्षेत्र में नाजायज गांजा भारी मात्रा में लेकर बेचने के फिराक में घूम रहा है।सूचना पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय हेड का0 उमा शंकर यादव , का0 विनोद कुमार द्वारा २१नम्बर पुलिया के पास से पकड़ कर तलाशी लिया गया तो अभियुक्त के कब्जे से एक किलो सात सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया।इस सम्बंध में थाना अनपरा द्वारा८/२०एनडीपीएस एक्ट मे अभियुक्त को चालान कर दिया गया है।_

