लावारिस हाल में मिला आधे हिस्से का औंधे मुंह शव,,,

---Advertisement---

 

बदन पर कोई वस्त्र नहीं महिला या पुरुष की भी पहचान नहीं

दुद्धी(रवि सिंह /शक्ति पाल)कोतवाली क्षेत्र के खजूरी ग्राम के ठेमा नदी से करीब 200 मीटर की दूरी पर आज शाम 5 बजे खुले स्थान पर पेड़ के पास एक लावारिस हालत में आधे हिस्से का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।औंधे मुंह मिले बिना वस्त्र के शव की पहचान नहीं हो सकी।शव का कमर के नीचे का हिस्सा व बाया हाथ गायब है। सूचना पर मौके पे कोतवाली के एस एस आई केजी राय उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह पहुंचे और घटना के बाबत जांच पड़ताल में जुट गए है।शव को देख तरह तरह कि चर्चाएं है शव की स्थिति देख लगता है कि कहीं से लाकर फेका गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस अवशेष भाग की खोजबीन में घटना स्थल के आसपास के एरिए को खंगाल रही थी।
प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि शव नदी में कही से ब ह कर के आया होगा जिसको जानवरो ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment