क्यो ना खुद की पहचान बनाए चलो रक्त दान करे और रक्त दान करवाए

---Advertisement---

 

सोनभद्र(शक्ति पाल)

मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र एवं सोन महिला शाखा द्वारा संयुक्त तत्वाधान में विश्व रक्तदान दिवस व अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के चतुर्थ राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय पवन जी सीकरिया जी के स्मृति मैं श्रद्धांजलि देने हेतु 20 जून दिन रविवार को राबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक में सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंच के अध्यक्ष अमित गोयल एडवोकेट ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।
कोविड-19 महामारी में रक्त की अत्यंत कमी हो रही है इसलिए प्रांतीय रक्तदान संयोजक व शाखा सचिव शिखर केडिया ने सभी को मिलकर समय-समय पर रक्तदान करने की बात कही।सोन महिला शाखा की सचिव पायल गोयल जी ने रक्तदान को महादान का दर्जा देते हुए सभी को रकदान की महत्व बताया। साथ ही साथ सोनभद्र शाखा संयोजक तरुण केडिया व सोन महिला शाखा की संयोजिका पूजा अग्रवाल ने भी बताया हम सभी को मिलकर समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए जिससे जरूरत पड़ने पर रक्त की कमी को दूर किया जा सके।रक्तदान शिविर में 41 रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें से 25 लोगों ने रक्तदान किया साथ ही साथ रक्तदान हेतु आए सभी लोगों का हिमोग्लोबिन चेक किया गया।मारवाड़ी युवा मंच द्वारा सभी रक्तवीरो को प्रशस्ति पत्र व भेंट स्वरूप चाभी का गुच्छा देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले पंकज कनोडिया, हिमांशु केजरीवाल,सौरभ चौधरी, रोहित अग्रवाल,स्तुति केडिया,शक्ति पाल,संजय कुमार अग्रवाल,वैष्णवी गुप्ता,सोनी गुप्ता,रवि सर्राफ,अमित केडिया,प्रदीप खेतान,निक्की कनोडिया,खुशबू खेतान,शिखर केडिया,सचिन अग्रवाल,अमित गोयल,तरुण केडिया,रमेश गोयल, हर्षित चौधरी, हिमांशु पांडे,अमित कुमार, अभ्युदय प्रताप सिंह,अंकेश पांडा, अशरफ रहे।
कार्यक्रम में इसके अलावा विमल अग्रवाल,ऋतिक जैन,सोन महिला शाखा से खुशबू खैतान,दिप्ती केडिया,सीमा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment