*नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान बिना भेदभाव के खुलकर विकास करें विकास प्रभारी मंत्री सोनभद्र मा0 डॉ0 सतीश चंद्र दिवेदी।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
चोपन/सोनभद्र – उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) , बेसिक शिक्षा विभाग , प्रदेश सरकार / सोनभद्र जिले के प्रभारी मंत्री डॉ0 सतीश चन्द्र द्विवेदी ने विकास खण्ड चोपन में शनिवार को नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के संवेदीकरण कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रधानों से जातिगत भावना से ऊपर उठ कर चतुर्दिक विकास करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं , विकास परक कार्यक्रमों व लाभार्थीपरक योजनाओं पर प्रकाश डाला। वही आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित किये गए वस्तुओं का जायजा लिया व तारीफ भी की तथा समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विकासखण्ड परिसर में पौधरोपण भी किए। चोपन विकास खण्ड के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए डॉ0 सतीशचंद्र ने कहा कि आप सभी को जातिवाद की भावना से ऊपर उठ कर टीम भावना से अपने – अपने गांव का चतुर्दिक विकास करना चाहिए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुने गए जन प्रतिनिधियों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार है। उनसे अपील किया कि वे कोविड -19 के संक्रमण से बचाव के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने में सहयोग करें। इस दौरान सांसद पकौड़ी लाल कोल, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, विधायक घोरावल डॉ अनिल कुमार मौर्य, सदर विधायक भूपेश चौबे,ओबरा विधायक संजीव गोड़,भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, बीडीओ चोपन,ग्राम प्रधान रामसजीवन अहीर,अमरेश यादव,दिनेश यादव,रामप्रसाद साहनी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।सोनभद्र जिला के मा०प्रभारी मंत्री आदरणीय डा०सतीशचंद्रद्विवेदी जी (बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री, स्वतन्त्र प्रभार) का चोपन मंडल सोनभद्र आगमन पर जिलाध्यक्ष श्री अजीतचौबे जी के नेतृत्व में रावटसगंज सांसद पकौड़ीलाल ओबरा विधायक संजीवसिंहगोंड सदर विधायक भूपेशचौबे विधायक घोरावल डा० अनिलकुमारमौर्या चोपन मंडल प्रभारी अशोकमिश्रा जी जिला कार्यसमिति प्रदीप अग्रवाल, सत्य प्रकाश तिवारी व अन्य।
स्वागताकांक्षी चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,डाला मंडल अध्यक्ष दीपकदुबे,ओबरा मंडल अध्यक्ष सतीश दुबे,कामेश्वर विश्वकर्मा,विजय साहनी,डॉक्टर सत्येंद्रकुमार आर्य मनोनीत सभासदगण,चोपन मंडल के कार्यसमिति कार्यकर्ता सेक्टर संयोजक बुथ अध्यक्ष के सानिध्य में स्वागत अभिनन्दन करते।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment