अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र – स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में लगातार हो रही बारिश के जद में गरीब मल्लाह परिवार के आशियाने पर बीती रात नीम का पेड़ गिर गया जिससे वह बेघर होकर शौचालय में रहने पर मजबूर हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र निषाद पुत्र रामलाल निवासी मलैया टोला वार्ड नंबर 8 जो कि दिव्यांग है राजगीर का काम करता है बता दें कि लगातार हो रही बारिश की वजह से दिव्यांग व्यक्ति के मड़ई पर बीती रात नीम का विशालकाय पेड़ गिर गया जिससे गरीब का आशियाना उजड़ गया जिसमें वह 6 पुत्रियां व 2 पुत्र के साथ पत्नी सहित निवास करता था इस बाबत जब राजेंद्र निषाद की पत्नी मीरा देवी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले 10-15 साल से हम यहां पर निवास कर रहे हैं जबकि नगर पंचायत द्वारा लगभग 2 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त आ चुकी है लेकिन दूसरी किस्त के अभाव में गरीब का पक्का मकान नहीं बन सका था गली मत यही रहेगी बारिश और हवा तेज होने की वजह से घर के सारे सदस्य पास बने शौचालय में भागकर चले गए नहीं तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था
इस बाबत जब नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घरेलू विवाद की वजह से पहली किस्त पास होने के बावजूद भी मकान का निर्माण नहीं करा सका लेकिन तत्काल वर्तमान में मान्यवर काशीराम शहरी आवास योजना के खाली कमरों में अस्थाई रूप से रहने की व्यवस्था करा दी जाएगी जब तक उनका प्रधानमंत्री आवास बन नहीं जाता।
*लगातार बारिश होने से गरीब का घर गिरा शौचालय में परिवार सहित शरण लेने को मजबूर*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, June 19, 2021 8:36 AM
---Advertisement---

