वली अहमद सिद्दीकी,,
sonebhadra राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा सहित सोनभद्र के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी का आगमन 18 जून को जिले में हो रहा है। मंत्री सुबह 10 बजे घोरावल पहुंचेंगे। उसके बाद 11 बजे तक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 11.15 बजे से 12.30 बजे तक घोरावल मे होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 12.30 बजे से 13.30 बजे तक घोरावल क्षेत्र का भ्रमण कर लोगो का हाल जानेंगे।2 बजे चतरा पहुंचेंगे। 3 बजे तक भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करेंगे। 5.30 बजे तक चतरा ब्लाक क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। 19 जून को 10 बजे से 11 बजे तक सर्किट हाउस में भाजपा समन्वय समिति की बैठक मे भाग लेंगे। 12 बजे चोपन ब्लाक के भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करेंगे। 2 बजे तक चोपन क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। 4 बजे तक करमा ब्लाक में कार्यक्रम मे हिस्सा लेंगे। उसके बाद 4 बजे से 5 बजे तक करमा मे बीजेपी कार्यकर्ता के साथ बैठक करेंगे।

