अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/ सोनभद्र जैसे ही मानसून अपने शबाब पर आया वैसे ही वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग के किनारे बनी पटरियों पर जलजमाव हो गया।
जिससे की राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है बता दें कि कार्रदाई कंपनी द्वारा पटवारियों का निर्माण तो कराया गया लेकिन पानी निकासी की सुचारू रूप से व्यवस्था नहीं की गई जिसका परिणाम यह है कि हल्की सी बरसात में भी जलजमाव हो जाता है तो जब मानसून अपने शबाब पर है तब इसकी क्या दशा होगी यह बताने की आवश्यकता नहीं है इस बाबत जब स्थानीय रहवासियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कार्रदाई कंपनी को कई बार इसकी जानकारी दी गई लेकिन उनके द्वारा कोई विशेष बहाल नहीं किया गया यही हाल रहा तो कार्रदाई कंपनी के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शिकायत किया जाएगा
*पहले मानसून ने खोला चेतक के सड़क का पोल जगह जगह बारिश के पानी का जलजमाव।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, June 17, 2021 11:09 AM
---Advertisement---

