*मुख्य मार्केट,राजमार्ग,प्राइवेट वार्डों में घूमते छुट्टा पशुओं के कारण होते दुर्घटना के शिकार*

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता चोपन
आदर्श नगर पंचायत के उदासीन रवैया के कारण पूरे नगर में इन दिनों छुट्टा बेसहारा पशुओं का घूमना बदस्तूर जारी है जिसके कारण आए दिन राजमार्ग पर एक्सीडेंट की संभावना बनी रहती है।
कुछ माह पहले अधिशासी अधिकारी स्वयं अपनी देखरेख में छुट्टा पशुओं को पंचायत कर्मियों को लगाकर नगर पंचायत की गाड़ियों में लादकर इन्हें गौशाला केंद्र पहुंचाया गया था मगर इन दिनों पूरे नगर में देखा जाए तो चाहे वह रेलवे कॉलोनी, प्राइवेट वार्ड,सब्जी मंडी या मुख्य बाजार हो सभी जगह छुट्टा पशुओं का घूमना जारी है।
जिसके कारण आए दिन इन पशुओं को बचाने के चक्कर में बाइक सवार चार चक्का गाड़ियां डिसबैलेंस होकर एक्सीडेंट हो जाता है और कभी-कभी तो लोग असमय काल के गाल में समा जाते हैं यही नहीं कभी-कभी यह बेसहारा पशु बड़ी गाड़ियों की चपेट में आकर चोटिल व एक्सीडेंट में मृत्यु हो जाता है इसके लिए देखा जाए तो इन पशुओं के स्वामी भी कानूनी रूप से और मानवीय दृष्टि से दोषी है ।
स्थानीय संभ्रांत नागरिक व वार्ड वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग किया कि इन दिनों बारिश भी हो रही है जिससे इन छुट्टा पशुओं के कारण एक्सीडेंट की संभावना बनी रहती है लिहाजा अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए इनके सही स्थान गौशाला केंद्र पहुंचाने की जरूरत है और यही शासन की भी मंशा है कि कोई भी छुट्टा पशु भूख या एक्सीडेंट से ना मरे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now