*चोपन प्रितनगर रहवासियों पर घिरे संकट के बादल के लिए जिम्मेदार कौन।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया

चोपन, सोंनभद्र,,,आज पूरे देश मे कोरोना की मार से लोग उबर भी नही पाए हैं कि जनपद सोनभद्र के चोपन प्रितनगर के रहवासियों पर संकट के बादल मंडराने लगे है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा प्रितनगर के भूमि को रेलवे की भूमि बता कर खाली कराने के लिए कुछ दिन पूर्व नोटिस दी गई अब पैमाइश कर बताया जा रहा है की इसे खाली करना होगा। पिछले वर्ष जब रेलवे द्वारा कुछ लोगो को नोटिस दिया गया तो नगर सभी पत्रकार एव समाजसेवी श्यामाचरण गिरी ने सर्वदलीय बैठक बुला कर स्थाई समाधन के लिए जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देकर रहवासियों के समस्या से निजात दिलाने की पहल की तथा न्यायालय में वाद दाखिल करने की कोशिश की । लेकिन नगर के कुछ लोगो को पीड़ा होने लगा और अलग अलग नेतृत्व की बात शुरू हो गई जिससे आहत होकर श्यामाचरण गिरी इस मुहिम से अपने को अलग कर लिए। श्यामाचरण गिरी पूर्व मध्य रेलवे के आलाधिकारियों से पूछना चाहते हैं कि प्रितनगर में लगभग 500 सौ से ज्यादा मकाने हैं। कई मकाने करोङो की है जब ये मकाने बन रही थी तब रेलवे के अधिकारी क्यों नही रोके ।कुछलोग जिंदगी भर की कमाई मकान में लगा दिए अब वो कहा जाए और क्या करे ।क्योंकि कुछ लोग राज्य सरकार को राजस्व देकर रजिस्ट्री करवाए है । इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही होगी । प्रितनगर एक दो साल में तो नही बस गया फिर उसी समय इस पर रोक क्यों नही लगाई गई । कोई कार्यवाही क्यों नही की गई ।कुछ लोग तो पूरी उम्र प्रितनगर में गुजार दिए और आज जब अपने आशियाना से बेदखल होंगे तो उन पर क्या गुजरेगी। कोरोना के कारण कई लोगों का रोजी रोजगार छीन गया । बेरोजगार होकर अपने आशियाने में रहकर रोजगार के लिए चक्कर काट रहे है । पहले रोजगार छीन गया अब आशियाना छिनने का डर लोग जाए तो कहा जाए । प्रितनगर में लगभग 3000 से ज्यादा की आबादी है इनके दर्द को कौन सुनेगा, इनके डर को कौन भगाएगा , इनको आशियाना कौन देगा। ये विचारणीय प्रश्न है । श्यामाचरण गिरी ने कहा कि नगर सभी राजनीति पार्टियों के प्रतिनिधियों एव समाजसेवियो को आगे आकर राजनीति को दरकिनार कर स्थाई समाधन के लिए प्रयास करना चाहिए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment