पुलिस आई हरकत में चोरी केवल के साथ एक को किया गिरफ्तार
अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- डाला पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में चार स्थानों के 11केबी केवल कांट कर लेकर चलते बने पुलिस आई हरकत में चोरी केवल के साथ एक को किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार डाला सब स्टेशन के कर्मी लाइनमैन संतोष व दीपू नरायण शुक्रवार शाम चार बजे विजली सप्लाई कि जांच के दौरान पता चला कि ओबरा मोड़ लालबत्ती, अचलेश्वर महादेव मंदिर के निचे, ओवर ब्रिज के पास वं मलिन बस्ती से लगभग 40 मीटर सर्विस केवल 5 पिस केवल लगभग 15 मीटर एवं 30 मीटर 11 केबी केवल को चोरो ने केवल काट कर चोरी कर ले गए है ओबरा मोड़ लालबत्ती के पास पोल के दोनों तरफ का सर्विस केबल लगभग 40 मीटर 11 केबी को भी काट कर अलग कर दिए है
जिसको लेकर अवर अभियंता (जेई) अक्षय कुमार यादव ने चोपन थाना में लिखित तहरीर दी है मुखबिर के सूचना पर डाला पुलिस ने सूरज भारती पुत्र स्व मगरु भारती निवासी सेक्टर सी ओवर ब्रिज के पास मलिन बस्ती को चोरी के दो केवल के साथ उसके घर से बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया और थाने लेजाकर संबंधित धारा 379 वं 411 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया

