चार ग्राम पंचायतों के तेरह ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव परिणाम घोषित ।

---Advertisement---

(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
ब्लाक करमा के चार ग्राम पंचायतों में खाली पड़े कुल तेरह ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 12 जून को कराये गये मतदान की गणना जनसेवा इण्टरमीडिएट कालेज फुलवारी में सोमवार को सम्पन्न हुई, जिसमें ग्राम पंचायत गड़ईगाड़ के वार्ड 11 से चन्द्र प्रकाश 44 मत पाकर विजयी हुए जबकि चन्दन कुमार दूसरे स्थान पर रहे ।
ग्राम पंचायत तकिया के वार्ड 01 से राम आसरे 39 मत पाकर विजयी हुए जबकि चन्दन 17 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे ।इसी प्रकार वार्ड 03 से सीमा देवी, 04 से पारस नाथ ,05 से संजय, 06 से मुन्नी देवी,07 से गीता विजयी रहे।
ग्राम पंचायत सिलहटा के वार्ड 01से अशोक कुमार, 02 से अनिता,03 से मंशा देवी, 04 से हीरा लाल, 05 से सर्वेश,06 से राम बृक्ष विजयी हुए । विजयी उम्मीदवारों को ए आर ओ गौरव प्रताप सिंह तथा एडीओ पंचायत राम शिरोमणि पाल ने प्रमाण पत्र दिया ।इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment