(मुस्तकीम खान सोनभद्र)
करमा ब्लाक के बकाही गाँव में शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा दूसरे दिन 60 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई जबकि इसके पूर्व गुरुवार को 40 लोगो का टीका करन किया गया था। प्रधान अमरेश कुमार व लेखपाल राजेश राय ने ग्रामीणों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया और उन्हें बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे बिना किसी भय के वैक्सीनेशन कराएं क्योंकि कोरोना महामारी से बचाव के लिए व संक्रमण रोकने के लिए यह जरूरी है।सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखें।कुछ भी खाने से पहले हांथों को अनिवार्य रूप से साफ करे। टिकाकरण में सभी 45 वर्ष व उससे ऊपर आयु के लोग शामिल हैं।टिकाकरण में जुगुनू,गुलाब चन्द्र,विमल देवी,वनवासी देवी,चंपा देवी,धनवतिया देवी,नरायण राम जीत आदि ग्रामीण थे। उषा देवी,आरती देवी ए एन एम,रुक्मिनी मौर्य सीएच ओ ,के अलावा आशा कुसुम देवी ,आँगन वाड़ी माधुरी देवी
,ग्राम प्रधान,अमरेश कुमार क्षेत्रीय लेखपाल इत्यादि रहे।
बकाही में दूसरे दिन भी हुआ टिकाकरण
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, June 11, 2021 3:12 PM
---Advertisement---

