अशोक मदेशियस
चोपन,,,सोंनभद्र,,
ओबरा बिल्ली मारकुंडी भलुआ टोला कुरैश नगर निवासी रिजवान अहमद उनका कहना है कि भलुआ टोला कुरैश नगर में विद्युत विभाग पीसीएल द्वारा हम सभी रह वासियों ने सन 2014 में विद्युत कनेक्शन हेतु पर्ची कटवाई थी परंतु अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया है जिसका साक्ष्य पत्र में संलग्न है | सन 2014 के बाद से कनेक्शन हेतु पर्ची कटवाने के बावजूद भी जैसे तैसे बिजली के अभाव में प्रवासी जीवन व्यापन करते हुए तमाम बार विभागीय अधिकारियों को सूचना कर अपना दर्द बताया बावजूद कार्यवाही के सिर्फ आश्वासन ही देकर कार्य को ठप कर दिया गया | बिजली उपलब्ध न होने के कारण भीषण गर्मी के दौरान रहवासियों का जीवन यापन कर पाना असंभव हो गया है | वही पढ़ने वाले बच्चों को भी इसका सामना करना पड़ रहा है प्रदेश के माननीय ऊर्जा मंत्री जी के द्वारा रमजान के पावन माह में जहां प्रदेश के प्रत्येक गली मुहल्लों को निर्वाह बिजली देने का निर्देश जारी था तो वहीं भलुवा टोला के विभागीय लापरवाही के कारण बिजली गोल थी इसी बात को लेते हुए मंडल अध्यक्ष श्री सतीश पांडेय जी साथ में पूर्व जिला मंत्री आशुतोष चतुर्वेदी को बताया गया इस परेशानी को देखते हुए ओबरा विधानसभा माननीय बिधायक संजीव कुमार गौड़ जी को दिया गया ज्ञापन

